छत्तीसगढ़

सट्टा संचालक ने पुलिस थाने में किया हंगामा, सटोरियों के साथ हुई मारपीट

Nil dhankar
18 Sept 2023 9:14 AM IST
सट्टा संचालक ने पुलिस थाने में किया हंगामा, सटोरियों के साथ हुई मारपीट
x
छग

रायपुर/तिल्दा। इन दिनों जुआ सट्टा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। लगातर सट्टेबाजियों पर शिकंजा कस रही है। इसी बीच सट्टे के पैसों की लेनदेन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। ऑनलाइन सट्टा संचालक और सटोरियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सट्टे के पैसों की लेनदेन को लेकर ऑनलाइन सट्टा संचालक और सटोरियों के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद सट्टा संचालक और उसके बेटे ने थाने में जमकर हंगामा किया है। वहीं, अब पुलिस ने दोनों पक्षों के रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर


Next Story