छत्तीसगढ़
प्रेम में धोखा मिलने से युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
Shantanu Roy
28 Sept 2025 10:18 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सांस घोंट देने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले 30 वर्षीय युवक गौरव सवन्नी ने अपनी गर्लफ्रेंड से प्रेम में धोखा मिलने और मानसिक तनाव के कारण रेलवे ट्रैक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। गौरव ने अपने परिवार को एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने स्पष्ट रूप से अपने कदम का कारण बताया। मिली जानकारी के अनुसार, गौरव सवन्नी अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहते थे। घटना से कुछ दिन पहले ही वह जेल से रिहा हुए थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि जिस लड़की से उन्होंने प्यार किया, उसी ने उन्हें रेप केस में फंसा दिया।
शनिवार शाम को गौरव ने काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर घर से बाहर निकले, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। उनके लापता होने की जानकारी मिलने पर परिजन चिंतित हो गए। गौरव के पिता अशोक सवन्नी ने बताया कि उनका बेटा नोएडा गया था। वहां से लौटने के बाद से वह लगातार मानसिक तनाव और डिप्रेशन में था। परिजनों को सुसाइड नोट मिलने के बाद उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी, लेकिन गौरव का कोई पता नहीं चला। रात 12 बजे के करीब अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। शव की स्थिति इतनी गंभीर थी कि सिर और धड़ अलग-अलग पाए गए।
प्रेम प्रसंग और जेल जाने की पृष्ठभूमि
गौरव के पिता ने बताया कि नोएडा में रहने के दौरान गौरव की मुलाकात ऑनलाइन डेटिंग साइट्स जैसे शादी डॉट कॉम के जरिए एक युवती से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति बिगड़ गई। युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब 15 दिन पहले ही गौरव जमानत पर रिहा हुए थे। रिहाई के बाद भी गौरव मानसिक रूप से परेशान थे। परिवार की ओर से लगातार समझाइश और सहयोग के बावजूद वह जेल जाने और प्रेम में धोखा मिलने की बात भूल नहीं पा रहे थे। इस मानसिक दबाव में उन्होंने अंतिम कदम उठाया।
सुसाइड नोट और परिवार की प्रतिक्रिया
सुसाइड नोट में गौरव ने साफ लिखा कि प्रेम में धोखा और झूठे आरोपों के कारण वह आगे जीवन नहीं जी सकता। उनके इस कदम ने परिवार में शोक और आक्रोश दोनों पैदा कर दिए। गौरव के पिता ने मीडिया से कहा कि वह अब भी बेटे के अचानक चले जाने की सच्चाई और मानसिक दर्द से उबर नहीं पा रहे हैं। परिजन ने यह भी बताया कि गौरव हमेशा परिजनों का मान रखते थे और उन्हें विश्वास था कि परिवार उनके साथ है, लेकिन मानसिक तनाव के कारण वह अपनी पीड़ा को साझा नहीं कर पाए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





