छत्तीसगढ़
विश्वासघात: कपड़ा दुकान में 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने उड़ाए लाखों
jantaserishta.com
13 July 2026 10:19 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
लोरमी: मुंगेली जिले के चिल्फी थाना पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कपड़ा दुकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाले कर्मचारी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले चार वर्षों से दुकान में काम कर रहा था और उसी भरोसे का फायदा उठाकर दुकान के गल्ले से लगातार रकम निकाल रहा था।
पुलिस के अनुसार, दुकान संचालक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें कर्मचारी की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में करीब 1.50 से 2 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। चिल्फी पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन बाज के तहत क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





