छत्तीसगढ़

एक्स-रे ही नहीं अब 1 रूपये में डायलिसिस सेवा का भी विधायक रिकेश ने किया शुभारंभ

Shantanu Roy
15 Jan 2026 8:23 PM IST
एक्स-रे ही नहीं अब 1 रूपये में डायलिसिस सेवा का भी विधायक रिकेश ने किया शुभारंभ
x
छग
Bhilai. भिलाई। मकर संक्रांति के दिन मात्र 1 रूपये में एक्स-रे सेवा का शुभारंभ होने के बाद विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। आज से मात्र 1 रूपये में डायलिसिस सुविधा का लाभ जरूरतमंद ले सकेंगे। प्रारंभिक तौर पर विधायक श्री सेन के कार्यालय से हर दिन अधिकतम 5 लोग डायलिसिस के लिए संपर्क कर सकेंगे। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जब गुर्दे (किडनी) शरीर से विषाक्त पदार्थों, अतिरिक्त तरल पदार्थ और अपशिष्ट को ठीक से फ़िल्टर नहीं कर पाते, जिससे ये रक्त में जमा होने लगते हैं और जीवन के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। डायलिसिस एक कृत्रिम प्रक्रिया है जो गुर्दों का काम करती है, खासकर गंभीर किडनी फेलियर में
डायलिसिस जीवन
बचाने वाला, एक अस्थायी या स्थायी उपाय है जब तक प्रत्यारोपण नहीं हो जाता। आपको बता दें कि डायलिसिस खर्च निजी अस्पताल में 3 से 4 हजार रूपये प्रति सत्र और मासिक 12 से 20 हजार रूपये तक होता है। कई निर्धन और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए डायलिसिस का खर्च सचमुच पहाड़ जैसा ही है, परिवार के लिए पीड़ित सदस्य का यह उपचार जितना अहम् है उतना ही आर्थिक रूप से उन्हें कमजोर भी करता है।

इसलिए वैशाली नगर विधानसभा के लिए मात्र 1 रूपये में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ विधायक रिकेश सेन ने किया है‌। श्री सेन ने बताया कि लगभग 2 लाख से अधिक आबादी वाली वैशाली नगर विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार उनका प्रयास जारी है ताकि लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए आवश्यक जागरूकता के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं सरल ढंग से सहजतापूर्वक पहुंच सकें। फ्री ब्लड टेस्ट, एक रूपये में एक्स-रे की सेवा इस विधानसभा में जारी है। आज से 1 रूपये में डायलिसिस की सेवा भी उन्होंने शुरू कर दी है ताकि जरूरतमंद परिवार को आर्थिक अभाव में उपचार से वंचित न होना पड़े। विधायक कार्यालय जीरो रोड शांति नगर में सम्पर्क कर जरूरतमंद 1 रूपये में डायलिसिस सेवा का लाभ ले सकते हैं। विधायक ने बताया कि फिलहाल एक दिन में 5 लोगों को डायलिसिस के लिए सूचीबद्ध किया जा रहा है।

निजी अस्पताल से अनुबंध के आधार पर हर दिन 5 डायलिसिस के लिए कार्यालय जरूरतमंद को सेवाएं प्रदान करेगा। डायलिसिस किडनी फेल होने पर शरीर से गंदगी और अतिरिक्त तरल पदार्थ निकालने की प्रक्रिया है, जो मुख्य रूप से दो तरीकों से होती है। हीमोडायलिसिस (मशीन द्वारा खून साफ करना) और पेरिटोनियल डायलिसिस (पेट की झिल्ली का उपयोग करके)। हीमोडायलिसिस में, मशीन खून को बाहर निकालकर डायलाइज़र (कृत्रिम किडनी) से फिल्टर कर वापस शरीर में भेजती है, जो हफ्ते में 2-3 बार, 3 से 5 घंटे तक चलता है। वहीं पेरिटोनियल डायलिसिस पेट में घोल डाल कर किया जाता है।

▶️ वैशाली नगर विधानसभा में हर्ष की लहर
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक रूपये में डायलिसिस सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए जीवन की डोर है। आर्थिक तंगी के कारण इलाज टालने वाले मरीजों के लिए यह सेवा उम्मीद बन कर सामने आई है और आने वाले समय में इसे एक मॉडल हेल्थ इनिशिएटिव के रूप में देखा जा रहा है।
Tagsमकर संक्रांति1 रूपयेएक्स-रे सेवाविधायक रिकेश सेनवैशाली नगरविधानसभाडायलिसिस सुविधाजरूरतमंदगुर्दाकिडनी फेलियरजीवनरक्षककृत्रिम प्रक्रियाप्रत्यारोपणनिजी अस्पताल खर्चआर्थिक राहतगरीब परिवारमध्यम वर्गस्वास्थ्य सेवाचिकित्सा सुविधारोजाना पांच लोगलाभार्थीस्वास्थ्य सुधारसस्ती चिकित्सारक्त शोधनअतिरिक्त तरल पदार्थविषाक्त पदार्थजीवन संकटउपचारस्वास्थ्य पहललोक कल्याणMakar SankrantiRs 1X-ray serviceMLA Rakesh SenVaishali NagarAssemblydialysis facilityneedykidneykidney failurelife savingartificial proceduretransplantprivate hospital expensesfinancial reliefpoor familiesmiddle classhealthcaremedical facilityfive people a daybeneficiarieshealth improvementaffordable treatmentblood purificationexcess fluidtoxinslife-threateningtreatmenthealth initiativepublic welfareछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story