छत्तीसगढ़

जनसमस्या निवारण शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ

jantaserishta.com
11 May 2026 9:40 PM IST
जनसमस्या निवारण शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नरदहा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर जनमानस के समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित किया जा रहा है सुशासन का अर्थ अच्छे शासन से है जो न्याय पूर्ण पारदर्शी एवं जनता के प्रति जवाब दे ही रखती हो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन मैं शासन की हर योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे एवं जनता के चेहरे में समाधान की मुस्कान होनी चाहिए इसी ध्येय से इस शिविर का आयोजन किया गया है आप सभी अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान करवा आप सभी को सुशासन तिहार की हार्दिक बधाई।
साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कुल 975 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 200 से अधिक आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर में मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड एवं नवीनीकरण, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा हितग्राहियों को साइकिल एवं ट्राइसाइकिल वितरित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को आवास की चाबियां भी सौंपी गईं।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू, एसडीएम अभिलाषा पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story