छत्तीसगढ़

कांग्रेस को लाभ पहुंचाया, बीजेपी पार्षद पर गिरी गाज

Nil dhankar
24 May 2023 8:53 AM IST
कांग्रेस को लाभ पहुंचाया, बीजेपी पार्षद पर गिरी गाज
x

बालोद। नगर पंचायत गुरुर के भाजपा पार्षद मुकेश साहू को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। गुरुर नगर पंचायत में कांग्रेस के उपाध्यक्ष के विरुद्ध भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

15 मई को मतदान के दौरान अपने सभी पार्षदों को उपस्थित रहने कहा था लेकिन पार्टी के निर्देश का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस को लाभ पहुंचाने मतदान में अनुपस्थित रहा। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी विरुद्ध कार्य किए जाने के कारण प्रदेश भाजपा नेतृत्व की स्वीकृति से नगर पंचायत गुरुर के पार्षद मुकेश साहू को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया।

Next Story