छत्तीसगढ़
हितग्राहियों को मिला प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र एवं श्रवण यंत्र
Shantanu Roy
3 Jun 2026 6:30 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज नगर पालिका महासमुंद शहरी क्षेत्र में लोहिया चौक शेड वार्ड क्रमांक 20 में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। शिविर में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन पटेल, स्थानीय पार्षदगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। विधायक श्री सिन्हा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में वार्ड क्रमांक 01, 12, 13, 14, 16, 19, 20, 21, 22 एवं वार्ड क्रमांक 23 तक के नागरिकों की मांग एवं समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर द्वारा भी स्टॉल का अवलोकन कर नागरिकों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।
समाधान शिविर को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, वात्सल्य एवं महतारी वंदन योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जिले के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महासमुंद क्षेत्र में अधिक से अधिक पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि महासमुंद को विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने के लिए सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बायपास, रिंग रोड तथा सिंचाई परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और किसानों सहित आम नागरिकों को इसका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने विकास कार्यों में जनसहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की।
पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि राज्य सरकार कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए संवाद से समाधान की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने आमजन से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी पहुंच के भीतर ही किया जा रहा है तथा शासन और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से लोगों को समयबद्ध सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस अवसर पर विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत बच्चों का स्वास्थ्य जांच, गंभीर कुपोषित बालिका को सुपोषण किट, प्रोटीन पाउडर, कैल्शियम व मल्टी विटामिन दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। परिवहन विभाग द्वारा हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, मोबाईल और स्पीकर एवं सहायक यंत्र प्रदान किए गए। इसी तरह स्कूल विभाग द्वारा बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, विश्वनाथन, पार्षद राहुल आवड़े, पीयूष साहू, पूर्व पार्षद अरविन्द प्रहरे, मनीष शर्मा, महेन्द्र सिक्का, राजू चंद्राकर, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा सीएमओ एवं डिप्टी कलेक्टर मनोज खांडे एवं नगरपालिका परिषद् व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





