छत्तीसगढ़

स्वामित्व योजना के तहत केवराडीह में हितग्राहियों को मिला संपत्ति का पट्टा

Shantanu Roy
27 May 2026 9:57 PM IST
स्वामित्व योजना के तहत केवराडीह में हितग्राहियों को मिला संपत्ति का पट्टा
x
छग
Raipur. रायपुर। तिल्दा विकासखंड के ग्राम केवराडीह, ग्राम पंचायत मांठ, ग्राम पंचायत सिर्री तहसील खरोरा में स्वामित्व योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को संपत्ति का पट्टा वितरित किया गया। तिल्दा एसडीएम आशुतोष देवांगन ने ग्रामीणों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को चरणबद्ध तरीके से पट्टा प्रदान किया जा रहा है। इस योजना से ग्रामीणों को उनकी आवासीय भूमि का मालिकाना हक मिल रहा है।


प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में घरों के मालिकों को 'अधिकार अभिलेख' प्रदान करना है। इसके तहत ड्रोन तकनीक से गांव की आबादी भूमि का सर्वे कर संपत्ति कार्ड तैयार किए जाते हैं। इस योजना से ग्रामीणों को संपत्ति पर कानूनी अधिकार मिलता है, जिससे वे बैंक से ऋण ले सकते हैं और संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आती है। यह योजना ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर तहसीलदार शेखर मडई सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Next Story