छत्तीसगढ़

बेमेतरा : जिला अस्पताल में स्काउट गाइड ने किया रक्तदान

Nilmani Pal
6 Sept 2022 3:33 PM IST
बेमेतरा  : जिला अस्पताल में स्काउट गाइड ने किया रक्तदान
x

बेमेतरा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर व कैलाश कुमार सोनी राज्य सचिव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवम जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आज 05 सितम्बर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जिला संघ बेमेतरा द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला बेमेतरा के स्काउट एवं गाइड रोवर रेंजर द्वारा 34 यूनिट रक्तदान जिला अस्पताल में किया गया। सिविल सर्जन डॉ. वंदना भेले ने रक्तदाताओ का हौसला अफजाई किया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला ब्लड बैंक के स्टॉफ का सहयोग लिया गया। इस अवसर पर धनुष सिन्हा, उद्धव साहू, पूनम सलूजा एवम ओपन यूनिट के रोवर रेंजर उपस्थित थे। स्काउटर गाइडर ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया। उक्त जानकारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री धनुष सिन्हा द्वारा दिया गया। जिला संघ बेमेतरा सभी रक्तदाताओ का हार्दिक आभार प्रकट करता है।

Next Story