छत्तीसगढ़
बेमेतरा पुलिस का विशेष अभियान: “सशक्त एप” से 1,471 वाहनों की जांच
Shantanu Roy
9 Jan 2026 8:54 PM IST

x
छग
Bemetara. बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (भा.पु.से.) बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन में जिले में सशक्त एप के माध्यम से एक विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, बल्कि गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान कर उन्हें बरामद करना और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना भी है। इस अभियान का नेतृत्व एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा और डीएसपी कौशिल्या साहू ने किया। समस्त थाना/चौकी प्रभारी, यातायात टीम, साइबर सेल और पेट्रोलिंग पार्टियों ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की।
07 जनवरी 2026 को जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में “सशक्त एप” का उपयोग कर कुल 1,471 वाहनों की जांच की गई। इसमें थाना बेमेतरा में 310, थाना बेरला में 70, थाना साजा में 351, थाना खम्हरिया में 40, थाना परपोडी में 15, थाना चंदनू में 30, थाना नवागढ़ में 29, थाना नांदघाट में 110, चौकी खंडसरा में 35, चौकी देवरबीजा में 55, चौकी देवकर में 70, चौकी कंडरका में 58, चौकी मारो में 25, चौकी संबलपुर में 25 और यातायात बेमेतरा में 248 वाहन शामिल थे। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें थाना साजा में 03 चालान, चौकी कंडरका में 07 चालान और यातायात बेमेतरा में 09 चालान शामिल हैं। कुल 19 प्रकरणों में 6,700 रुपये समन शुल्क वसूला गया। इस कार्रवाई में थाना/चौकी प्रभारी, यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित समस्त यातायात टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।
बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। पुलिस ने विशेष रूप से कहा कि पीकअप या मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें, नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने दें, बिना नंबर के वाहन न चलाएं, सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। एसएसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा और इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना तथा जिले में कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आम नागरिकों का सहयोग सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण है और “सशक्त एप” के माध्यम से अभियान और अधिक प्रभावी रूप से चलाया जाएगा।
Tagsबेमेतरा पुलिससशक्त एपवाहन जांचयातायात नियम उल्लंघनसमन शुल्करोड सेफ्टीपुलिस अभियानचोरी वाहन जांचएसएसपी रामकृष्ण साहूसड़क सुरक्षायातायात प्रभारीचालानसड़क सुरक्षा माहबाइक और कार चेकिंगकानून पालनBemetara PoliceShakti AppVehicle CheckingTraffic Rule ViolationSummons FeeRoad SafetyPolice CampaignStolen Vehicle CheckingSSP Ramakrishna SahuTraffic InchargeChallanRoad Safety MonthBike and Car CheckingLaw Complianceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





