छत्तीसगढ़

शराब के लिए हाईवोल्टेज ड्रामा, नाराज पति चढ़ा ऊंचे टावर पर, मशक्कत के बाद बचाया गया

jantaserishta.com
6 Sept 2026 5:10 PM IST
शराब के लिए हाईवोल्टेज ड्रामा, नाराज पति चढ़ा ऊंचे टावर पर, मशक्कत के बाद बचाया गया
x
छत्तीसगढ़.
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शनिवार रात पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो नाराज पति 125 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गया। घंटों तक उसका हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बदनारा गांव निवासी सुरेश जोशी खेती-किसानी करता है। शनिवार शाम को उसने पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन पत्नी पैसे देने से साफ इनकार दिया।
इससे नाराज सुरेश गुस्से में घर से बाहर निकला और शाम करीब 7 बजे गांव में लगे BSNL टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे, लेकिन वह करीब 3 घंटे तक टावर पर ही रहा।
घटना की सूचना मिलते ही नांदघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सुरेश को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की। करीब 3 घंटे की समझाइश के बाद वह नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि सुरेश थोड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच टावर पर चढ़ा था और करीब 3 घंटे बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story