छत्तीसगढ़
बेमेतरा: कलेक्टर ने किया लोलसरा धान खरीदी केंद्र का निरिक्षण
jantaserishta.com
27 Oct 2022 12:35 PM IST

x
बेमेतरा: कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने बेमेतरा अनुविभाग के ग्राम लोलसरा में धान खरीदी केंद्र का निरिक्षण कर 1 नवंबर से धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र में नए बारदाने की उपलब्धता, तराजू बाट का सत्यापन, फड़ की साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा शासकीय भूमि की जानकारी प्रदर्शित करने को कहा गया ताकि बिचौलिये आदि धान न बेच सके, धान खरीदी केंद्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, किसानों को कोई भी असुविधा न हो ये सुनिश्चित करें के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ प्रवीण तिवारी सहित, नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





