छत्तीसगढ़

बेमेतरा कलेक्टर ने किया डुण्डा मे गिरदावरी कार्य का मुआयना

Nilmani Pal
8 Sep 2022 10:10 AM GMT
बेमेतरा कलेक्टर ने किया डुण्डा मे गिरदावरी कार्य का मुआयना
x

बेमेतरा। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज गुरुवार को जिले के बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम डुण्डा मे गिरदावरी कार्य का मुआयना किया। उन्होने राजस्व विभाग के लिए गिरदावरी के कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए इस कार्य को त्रुटिरहित ढंग से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों के खेत तक पहुंच कर पटवारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा कराए जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें धान की फसल लगा हुआ है। कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों को किसानों के खेतों तक जाकर ही सही-सही प्रविष्टि कर गिरदावरी कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बरदास्त नहीं की जायेगी।

ज्ञात हो कि शासन के निर्देशानुसार गिरदावरी कार्य किया जाना है, जिसमें सभी खसरा का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन फसल प्रविष्टि की जाएगी साथ ही धान की किस्म, पेड़, मकान, सिंचाई के साधन इत्यादि की प्रविष्टि का प्रावधान है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए फसल की सिंचाई, फसल की स्थिति तथा कृषि संबंधी जानकरी तथा रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व अभिलेख का अवलोकन एवं नक्शा और खसरा का मिलान कर मौके पर किसानों द्वारा बोये गये फसल की जांच की। उन्होने हल्का पटवारी द्वारा की गई खसरा में फसल प्रविष्टि का मिलान किया। गिरदावरी कार्य निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी रा. बेमेतरा श्री युगल किशोर उर्वशा, नायब तहसीलदार राजकुमार मरावी सहित राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी, ग्राम के सरपंच एवं सचिव उपस्थित थे।

Next Story