छत्तीसगढ़

चोर से की दोस्ती, फिर युवक बन गया कातिल

Nilmani Pal
13 Feb 2023 3:25 AM GMT
चोर से की दोस्ती, फिर युवक बन गया कातिल
x
पढ़े पूरी खबर

बस्तर। बस्तर जिले में एक युवक ने अंजान युवक (चोर) के साथ दोस्ती की। फ्रेंडशिप होते ही दोनों ने रात के अंधेरे में मोबाइल में टॉर्च जलाकर साथ बैठकर दारू पी। जिसके साथ दोस्ती की वह युवक शराब के नशे में दूसरे युवक का फोन लेकर भागने की कोशिश किया। इतने में गुस्से में भाग रहे युवक के सिर पर लाठी से वार कर दिया। जब वह बेहोश होकर नीचे गिरा तो उसके प्राइवेट पार्ट पर भी अटैक किया। जिसके बाद घायल की पैंट उतारकर उसका गला घोंट दिया। वारदात के 7 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

मृत युवक का नाम देबोनंदो बजरंगी (47) है, जो जगदलपुर का ही रहने वाला था। 5 फरवरी को करकापाल के मुर्गा बाजार में इसकी लाश मिली थी। इलाके के लोगों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इलाके के एक युवक राजेश पुनेम (22) को इसके साथ देखा गया था। पुलिस ने राजेश पुनेम का पता लगाया। फिर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवक ने हत्या का सारा राज खोल दिया। आरोपी के जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में 7 दिन लगे।

Next Story