छत्तीसगढ़

Online Shopping से पहले फर्जी वेबसाइट्स की ऐसे करें पहचान, रहे सतर्क

Rani Sahu
9 Sept 2022 3:36 PM IST
Online Shopping से पहले फर्जी वेबसाइट्स की ऐसे करें पहचान, रहे सतर्क
x
किसी भी अनजान शॉपिंग वेबसाइट से खरीदारी करने से पहले गूगल पर उसके बारे में सर्च कर लेना जरूरी है। कुछ साइट ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहद कम कीमत पर बहुत बढ़िया उत्पाद दिखाया करती है। ताकि आप उनके झांसे में फंस जाएं। ये साइट दो तरह से आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। हो सकता है कि वे आपसे ऑनलाइन पेमेंट ले लें और प्रोडक्ट की डिलीवरी कभी न हो। दूसरा, वे आपके बैंक एकाउंट की डिटेल और दूसरे जरूरी डेटा की चोरी कर सकती हैं।
ऐसी फर्जी वेबसाइट से थोड़ी सतर्कता से बचा जा सकता है।
1. वेबसाइट का नाम सर्ज इंजन में टाइप कीजिए और रिजल्ट को गौर से देखिए। अगर सर्च इंजन में वेबसाइट ऊपर आ रही है और इसे लेकर किसी ने गलत कमेंट नहीं किया है, तो आप भरोसा कर सकते हैं।
2. वेबसाइट का कनेक्शन कितना सिक्योर है। ब्राउजर के एड्रेस बार में बेवसाइट का सिक्योरिटी स्टेटस देखिए। एचटीटीपीएस पेज को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। पेमेंट पेज तो https से ही शुरू होना चाहिए।
3. वेबसाइट कस्टमर स्पोर्ट कितना देती है। उसके अबाउट अस(About us) सेक्शन में देखिए। कस्टमर केयर पर फोन कीजिए।
4. अगर डोमेन नेम में कई डैश या सिंबल हैं, डोमेन नेम दूसरी वेबसाइट से मिलते-जुलते हैं, डोमेन नेम का एक्सटेंशन डॉट डॉट बिज या डॉट डॉट इन्फो है तो उनके बारे में पड़ताल करें।
5. वेबसाइट की डिजाइन, भाषा और व्याकरण को गौर से देखिए। इसमें कमी दिखने पर साइट से दूर रहने में ही भलाई है।
Next Story