छत्तीसगढ़

मधुमक्खियों ने दंपति पर किया हमला, पति की हालत नाजुक

Nilmani Pal
25 Feb 2023 2:46 PM IST
मधुमक्खियों ने दंपति पर किया हमला, पति की हालत नाजुक
x
महिला घायल

सूरजपुर। जिले में दतिमा मोड़ के पास पति - पत्नी पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे दोनों पति - पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद आस -पास के लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे, मधुमक्खियों के हमले से बच नहीं सके। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल दोनो अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुन्दा निवासी लदबु देवांगन, मोहरमनिया देवांगन दोनों पति-पत्नी दोनों ईंट भट्टे में काम करते हैं। शनिवार की सुबह को राई मेहमानी कर वापस घर जा रहे थे तभी दतिमा चौक में स्थित प्रतीक्षालय के पास मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे दोनों पति - पत्नी बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं पति की हालत गंभीर बताई जा रही है, और आस - पास में भगदड़ मच गई। ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल पति -पत्नी को अस्पताल भिजवाया गया। जहां दोनों पति - पत्नी का इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि, दतिमा चौक पर अकेसिया पेड़ में बड़े आकार का मधुमक्खियों ने छत्ता बना रखा है। अक्सर लोगों पर मधुमक्खियां लोगों पर हमला कर देते हैं।


Next Story