छत्तीसगढ़
मधुमक्खियों ने किया हमला, खेत में काम कर रहे लोगों की हालत गंभीर
Nil dhankar
5 Feb 2022 1:19 PM IST

x
कवर्धा। कवर्धा जिले में गन्ने के खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों पर मधुमक्खियों के बड़े दल ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने इन चारों को इतना काटा कि इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 1 महिला और 1 पुरुष की हालत गंभीर है। वहीं दो अन्य को भी मधुमक्खियों ने काट कर बुरा हाल कर दिया है।
मामला कवर्धा जिले के पांडातराई थाना के लालपुर गांव की है। इसके बारे में लोगों को पता चलने पर 112 को सूचना दी गई तब जाकर घायलों को हास्पीटल पहुंचाया जा सका। घायलों के नाम तुकाराम, बिमलाबाई, धिराम, केश्वरी बाई बताए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दशक भर से कवर्धा जिले में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर होती है। घने और ऊंचे गन्ने मधुमक्खियों के छत लगाने के लिए एकदम उपयुक्त होते हैं। जिसके चलते आए दिन इस तरह की वारदात सुनने को मिलती है।
Next Story





