छत्तीसगढ़
मधुमक्खी का कहर, भाजपा नेता की मौत, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर
jantaserishta.com
25 Oct 2025 7:15 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: सूरजपुर में मधुमक्खी के काटने से एक भाजपा नेता की मौत हो गई है। मृतक का नाम सुशांत विश्वास था जो कि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक था। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। यह घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुम्दा इलाके की है। इस घटना से स्थानीय भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है, इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।
इसके पहले छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खेत में काम करने के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। था। इसी महीने की चार तारीख को हुए इस हमले में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि 4 महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए था। यह मामला चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र का है। मृतकों का नाम शिव यदु और सुशीला देवांगन है। दोनों बजरंगपुर नवागांव वार्ड के रहने वाले थे। वहीं माया डोंगरे, सुमित्रा साहू, सुनीता यादव, पार्वती साहू और शिव यदु के बेटे का इलाज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. ने बताया कि नवागांव में मधुमक्खियों के हमले में 4 लोग घायल हुए थे। उन लोगों को शनिवार को अस्पताल में भर्ती के लिए लाया गया था। घायलों में दो लोगों की मौत हो गई है। बाकी 2 लोगों का इलाज अभी चल रहा है। डॉ. ने बताया कि मधुमक्खी के डंक से एलर्जी और हार्ट फेल होने का खतरा रहता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





