छत्तीसगढ़

बिस्तर में लगी आग, पति और पत्नी जले

Nilmani Pal
10 May 2022 7:31 AM GMT
बिस्तर में लगी आग, पति और पत्नी जले
x
बड़ी खबर

कोरबा। कोरबा जिले में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को हादसा हो गया। यहां एक घर के बिस्तर में अचानक आग लग गई। जिससे पति-पत्नी झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि लाइट गोल होने के कारण दोनों चिमनी जलाकर सो रहे थे। अचानक चिमनी ऊपर से सीधे बिस्तर में गिरी और आग लग गई। इसकी वजह से यह हादसा हुआ है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

यहां पोड़ीबहार बस्ती में मुकेश कंवर (28) अपनी पत्नी सुनीता के साथ रहता है। मुकेश कोरबा में किसी प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। पिछले कई दिनों से कोरबा के अलग-अलग इलाकों में लाइट गोल होने की परेशानी बनी हुई है। इसी कड़ी में सोमवार रात को भी बिजली गुल हुई थी। बिजली गुल होने के कारण मुकेश ने घर में चिमनी जलाई। इसके बाद मुकेश अपनी पत्नी के साथ बिस्तर पर सो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों सो रहे थे। इसी दौरान रात को करीब 2 बजे के आस-पास ये हादसा हो गया। चिमनी ऊपर रैक में रखी हुई थी। वह अचानक गिर गई। जिसके कारण केरोसिन बिस्तर में फैला और चिमनी की आग बिस्तर में फैल गई। फिर आग ने युवती को चपेट में ले लिया। घटना होने से तुरंत ही दोनों की नींद खुल गई। मगर युवती जलने लगी थी। ऐसे में युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इससे वह भी जल गया है।


Next Story