छत्तीसगढ़

बीएड-डीएड स्टूडेंट्स ने लगाया अवैध वसूली का आरोप, कॉलेज में हड़कंप

Nilmani Pal
30 April 2026 3:52 PM IST
बीएड-डीएड स्टूडेंट्स ने लगाया अवैध वसूली का आरोप, कॉलेज में हड़कंप
x
छग

जगदलपुर। धरमपुरा स्थित वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय में बीएड-डीएड के छात्रों से उपस्थिति ( अटेंडेंस) लगाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों से उपस्थिति के नाम पर मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं।

मीडिया ने सामने ले सच्चाई - महाविद्यालय के प्रोफेसर्स, प्रोफेसर कामना वर्मा ऐसे छात्रों को कॉल कर बुला रही है, जिनकी अटेंडेंस कम है और उसके बाद उपस्थिति लगाने के लिए उनसे पैसे की डिमांड की जा रही है।

किसी छात्र से 15 हजार तो किसी से 20 से 25 हजार रुपए सेमेस्टर के हिसाब से डिमांड की जा रही है और पैसे नहीं देने पर परीक्षा में बैठने नहीं देने की बात कही जा रही है। खास बात यह है कि छात्रों द्वारा इसकी रसीद मांगने पर कोई रसीद नहीं दी जा रही है। खुलेआम इन जिम्मेदारों द्वारा छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है।

Next Story