छत्तीसगढ़

स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं: सोनिया साहू

Shantanu Roy
17 Oct 2026 10:18 PM IST
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं: सोनिया साहू
x
छग
Durg. दुर्ग। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। शासन की योजनाओं और प्रशिक्षण का लाभ लेकर महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी ग्राम बोडेगांव निवासी सोनिया साहू की है। स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया और आज ग्रामीण ननकट्टी में बैंक सखी के रूप में कार्यरत हैं। इस कार्य के माध्यम से उन्हें लगभग 3,000 रुपये प्रतिमाह की आय प्राप्त हो रही है।

जिससे उन्हें आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का एहसास हो रहा है। बैंक सखी के रूप में कार्य करते हुए सोनिया साहू ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में योगदान दे रही हैं। इस अवसर ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है और उन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। सोनिया साहू का कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने और प्रशिक्षण प्राप्त करने से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला है। वह इस पहल से खुश हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।
Next Story