छत्तीसगढ़

रायपुर में बिना लाइसेंस बन रही थीं ब्यूटी क्रीम, ड्रग विभाग ने 5 लाख का सामान जब्त किया

jantaserishta.com
17 Nov 2026 5:43 PM IST
रायपुर में बिना लाइसेंस बन रही थीं ब्यूटी क्रीम, ड्रग विभाग ने 5 लाख का सामान जब्त किया
x
छत्तीसगढ़.

रायपुर: खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रायपुर के महावीर नगर में बिना लाइसेंस कॉस्मेटिक सामान बनाने वाली एक फर्म पर कार्रवाई की है। टीम ने मेसर्स शिव बाबा इंटरनेशनल में अचानक जांच की और करीब 5 लाख रुपए का सामान जब्त किया।

बिना लाइसेंस बन रही थीं क्रीम और सीरम
जांच में पता चला कि फर्म के संचालक महेंद्र सबदेव के पास कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने का वैध लाइसेंस नहीं था, फिर भी वहां कई तरह के सौंदर्य उत्पाद बनाए जा रहे थे। टीम जब पहुंची, तब वहां ग्लैमरिक्स ब्यूटी क्रीम, मॉम ब्यूटी व्हाइटनिंग क्रीम और क्वीनज पर्ल फेशियल सीरम बनाए जा रहे थे।
टीम ने इन तीनों उत्पादों के सैंपल जांच के लिए लिए हैं। इसके साथ ही तैयार माल, सामान बनाने में इस्तेमाल हो रही 12 तरह की मशीनें, 8 तरह के पैकिंग डिब्बे और दूसरा सामान भी जब्त किया गया। जब्त सामान की कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है।
रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और उसके नियमों के तहत की गई है। सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियम के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) के निर्देश पर और सहायक औषधि नियंत्रक बेनी राम साहू के मार्गदर्शन में हुई। टीम में औषधि नियंत्रण अधिकारी टेकचंद धिरेठ, ईश्वरी नारायण सिंह, लक्ष्मी कौशिक और सुरेश साहू शामिल थे।
नकली या बिना लाइसेंस वाले कॉस्मेटिक की शिकायत यहां करें
विभाग ने लोगों से अपील की है कि कॉस्मेटिक सामान खरीदते समय उस पर लिखे ये विवरण जरूर देखें:
बनाने वाली कंपनी का नाम और पता
निर्माण लाइसेंस की जानकारी
एक्सपायरी डेट
अगर कहीं बिना लाइसेंस कॉस्मेटिक सामान बन या बिक रहा हो, तो इसकी जानकारी मोबाइल नंबर 9340597097 पर दी जा सकती है। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। विभाग ने कहा है कि लोगों की सेहत और सुरक्षा के लिए अवैध रूप से कॉस्मेटिक सामान बनाने और बेचने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story