छत्तीसगढ़

ब्यूटीशियन ने की खुदकुशी, किराए के मकान में फंदे पर मिली

Nilmani Pal
26 July 2023 4:44 AM GMT
ब्यूटीशियन ने की खुदकुशी, किराए के मकान में फंदे पर मिली
x
छग

बिलासपुर। जिले में एक ब्यूटीशियन युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर का है।

बताया जा रहा है कि मृतका युवती का नाम प्रियंका नायक है। यहां एक किराए के मकान में रहती थी। जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने मौत को गले लगाया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story