छत्तीसगढ़

पीट- पीटकर मर्डर, पत्नी का हत्यारा पति अरेस्ट

Nil dhankar
27 April 2023 3:07 PM IST
पीट- पीटकर मर्डर, पत्नी का हत्यारा पति अरेस्ट
x
छग

धमतरी. पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी को पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया था और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. यह मामला बोराई थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लिखमा कमारपारा में आरोपी सुकचंद नेताम ने अपनी पत्नी सुनिता नेताम का चरित्र शंका को लेकर हाथ-मुक्का, बांस का चिरा, डंडा और बेल्ट से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया है. जिसकी सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल लिखमा कमारपारा में पहुंचकर जांच में जुटी. घटनास्थल से मृतिका का पति फरार था. जिसपर बोराई पुलिस ने फरार पति सुकचंद के खिलाफ धारा 302 अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया.

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लिखमा गांव से सटे जंगल से फरार आरोपी को हिरासत में लिया. आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सुकचंद नेताम पिता संतोष नेताम उम्र 25 वर्ष साकिन लिखमा कमारपारा बताया और अपना जुर्म स्वीकार किया. आरोपी ने बताया की उसने अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतार दिया.


Next Story