छत्तीसगढ़

हॉकी स्टीक से पिटाई, कार सवार 2 युवक बुरी तरह घायल

Nil dhankar
9 Oct 2023 10:43 AM IST
हॉकी स्टीक से पिटाई, कार सवार 2 युवक बुरी तरह घायल
x
छग

बिलासपुर। इन दिनों जिले में मारपीट जैसे वारदात बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जहां आरोपियों ने कार सवार दो युवकों के साथ मारपीट की और लाठी डंडे और हॉकी स्टीक से जमकर पिटाई भी कर दी। जिससे यह पूरी घटना CCTV फूटेज में कैद हो गई।

बता दें कि सरकंडा थाना क्षेत्र में गाली गलौच करने से मना करने पर कुछ आरोपियों द्वारा कार सवार दो युवकों के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने कार सवार युवकों को लाठी डंडे और हॉकी स्टीक से जमकर पीटा भी।यह पूरी घटना पास रही में लगे CCTV फूटेज सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


Next Story