छत्तीसगढ़

शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट, फरार आरोपी अरेस्ट

Nil dhankar
2 Sept 2025 5:40 PM IST
शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट, फरार आरोपी अरेस्ट
x
रायपुर

रायपुर। शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाला 1 वर्षों से फरार आरोपी तिलक साहू गिरफ्तार हो गया है। लोचन साहू अपने घर के सामने अपने बड़े भाई गोविन्द साहू के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी आरोपीगण तिलक साहू, बिट्टू निर्मलकर एवं अनिल सिन्हा आये और आरोपी तिलक साहू प्रार्थी के कंधे पर हाथ रखते हुए उनसे बोला कि चलो शराब पिलाओ या शराब पीने के लिये पैसा दो, तब प्रार्थी द्वारा उन्हें मना करने पर आरोपीगणों द्वारा एक राय होकर प्रार्थी को अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट किये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान प्रकरण में आरोपी के अन्य साथियों को पूर्व में गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।

प्रकरण में आरोपी तिलक साहू घटना के बाद से फरार था, आरोपी की लगातार पता तलाश की जा रही थी, कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी तिलक साहू गंगा नगर में बैठा है कि तत्काल खमतराई पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी तिलक साहू को दिनांक 02.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण अजामनतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी - तिलक साहू पिता फिरन्ता साहू उम्र-24 वर्ष साकिन दुर्गा मंदिर के पास गंगा नगर थाना खमतराई रायपुर।

Next Story
null