छत्तीसगढ़
मशरूम खोजने जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला, दो घायल
jantaserishta.com
9 Sept 2026 12:24 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
पिथौरा: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमसरा में बुधवार सुबह भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। देवपुर रेंजर संतोष पैकरा से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 5 बजे परिक्षेत्र के ग्राम कोसमसरा परिसर के कक्ष क्रमांक 298 में दो ग्रामीण डमरू पिता बंधी यादव, कमलेश पिता बिरिज बरिहा निवासी ग्राम कोसमसरा द्वारा जंगल में मशरूम (पुटू) खोजने गये थे। इस दौरान भालू ने दोनों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। वन विभाग ने दोनों घायलों को उपचार के लिए तीन-तीन हजार की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की है।
बहरहाल, क्षेत्र में हिंसक वन्य प्राणियों के साथ जंगली हाथी भी घूम रहे हैं, इसके बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर वनोपज के लिए जंगल जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





