छत्तीसगढ़
महुआ संग्रहण कर घर वापस लौट रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमला
jantaserishta.com
31 March 2024 12:22 AM IST

x
छत्तीसगढ़
कोरबा: जंगल से महुआ संग्रहण कर घर वापस लौट रहे एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। कटघोरा वन मंडल के पसान क्षेेत्र के ग्राम लैंगी के निकट जंगल में हुई घटना के बाद घायल को पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति सामान्य है।
महुआ संग्रहण का मौसम होेने के कारण लोगों का जंगल में हस्तक्षेप बढ़ गया है। सुबह से ही लोग झुंड में जंगल पहुंच जाते हैं। ग्राम लैंगा निवासी मानसिंह जंगल में महुआ संग्रहित करने गया था। वापस लौटते समय गांव निकट महुआ पेड़ के नीचे दो भालू विचरण कर रहे थे। मानसिंह वहां से भागता इससे पहले ही भालू उस पर झपट पड़े। चीख पुकार सुनकर महुआ संग्रहण करने पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने माैके पर पहुंच कर शोर मचाना शुरू कर दिया। एक साथ अधिक लोगाें को अपनी ओर आते देख भालू जंगल की ओर भाग खड़े हुए। ग्रामीणो संजीवनी 108 को सूचित किया। जिसके माध्यम से उसे पसान अस्पताल लगाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पेंड्रा रेफर कर दिया। वन कर्मियों ने बताया कि इलाज के बाद मानसिहं की स्थिति सामान्य हैँ।
बताना होगा कि जंगल में हाथी के बाद अधिक खतरा भालू से रहता है। कटघोरा वन मंडल में थर्मल ड्रोन कैमरा की खरीदी के बाद हाथियों निगरानी आसान हो गई। यही वजह ग्रामीणों को हाथियों के गतिविधि की सूचना पहले मिल जा रही। वहीं महुआ का मौसम होने के कारण पेड़ के आसपास भालुओं का विचरण बढ़ गया है। यहीं वजह है कि हमले की आशंका भी बढ़ गई है। वन विभाग की ओर से मुनादी कराकर वन जीवों से सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है।
Tagsमहुआ संग्रहणसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़कोरबाकोरबा न्यूज़महुआ संग्रहण कर घर वापस लौट रहे ग्रामीण पर भालू ने किया हमलाMahua CollectionCG NewsChhattisgarh NewsKorbaKorba NewsBear attacks villager returning home after Mahua collection
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





