छत्तीसगढ़

ससुराल से लौट रहे युवक पर भालुओं का हमला, हालत गंभीर

Nilmani Pal
23 Nov 2022 3:35 PM IST
ससुराल से लौट रहे युवक पर भालुओं का हमला, हालत गंभीर
x

कोरबा। कोरबा जिले में भालुओं के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक जंगल के रास्ते अपने ससुराल से वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में 2 भालुओं ने उस पर हमला कर दिया और हाथ-पैर से मांस नोच लिया है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रजगामार गांव का रहने वाला जगजीवन पटेल ससुराल गया था। इसके बाद देर शाम वह वापस लौट रहा था। बताया गया कि जंगल के रास्ते वह वापस आ रहा था। अभी वह छुईढोंढा के जंगल के पास पहुंचा था। तभी सामने से 2 भालू आए और उस पर हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि दोनों भालुओं ने पकड़ लिया था। इस पर युवक काफी चिल्लाने लगा, तब आस-पास के कुछ लोग आए और उन्होंने भालुओं को किसी तरह से भगाया। मगर तब तक भालू ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद युवक को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Next Story