छत्तीसगढ़

हो जाएं सावधान, रेलवे मजिस्ट्रेट आरपीएफ और जीआरपी के साथ जांच करने उतरे, इतने लोग धराए

jantaserishta.com
22 Feb 2022 3:02 PM IST
हो जाएं सावधान, रेलवे मजिस्ट्रेट आरपीएफ और जीआरपी के साथ जांच करने उतरे, इतने लोग धराए
x
छत्तीसगढ़ न्यूज़।

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन में मंगलवार की सुबह से रेलवे मजिस्ट्रेट ने जांच की। इस जांच टीम में टीटीई के अलावा आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ भी थे। जांच के दौरान ट्रेन व प्लेटफार्म से बेटिकट व अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 80 से अधिक यात्रियों को पकड़ा गया । स्टेशन में ही यात्रियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उन्होंने जुर्माने की कार्रवाई की गई।

कोरोना संक्रमण के कारण रेलवे में यह जांच भी बंद थी । उल्लंघन बढ़ने की एक वजह यह भी है। पर अब संक्रमण की स्थिति काफी सामान्य हो गई है । इसलिए रेलवे मजिस्ट्रेट ने औचक जांच होने और इस दौरान टीटीई , आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ को विशेष रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था । यही वजह है कि जिनकी ड्यूटी थी, ऐसे स्टाफ स्टेशन में सुबह से तैनात हो गए । इसके बाद जांच का सिलसिला शुरू हुआ । जिसमें बेटिकट यात्रियों के अलावा अनाधिकृत प्रवेश, दिव्यांग कोच में सामान्य यात्री व महिला कोच में पुरुष यात्री सफर कर रहे थे।
इन सभी के अलावा कुछ किन्नरों को भी पकड़ा गया है, जो यात्रियों को परेशान कर रहे थे। इस जांच से यात्री सकते में नजर आए। कुछ यात्री तो अगल - बगल देखकर भागने का भी प्रयास कर रहे थे । लेकिन जांच टीम इतनी सतर्क थी कि ऐसे यात्रियों को भी घेराबंदी कर पकड़ा गया। सभी यात्रियों के पकड़ने के बाद आरपीएफ पोस्ट लाया गया । यह उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार किया गया । इसके बाद स्टेशन में विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित किया गया । प्रकरण के आधार पर पकड़े यात्रियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई । अब चूंकि स्थिति सामान्य है इसलिए आगे भी इसी तरह औचक जांच होगी और इसी तरह कार्रवाई की जाएगी ।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story