छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की सौजन्य भेंट
Shantanu Roy
15 Jun 2025 7:35 PM IST

x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सौहार्द्रपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर श्री शुक्ला का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट के विकास, युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने तथा राज्य में खेल अवसंरचना को मजबूत करने को लेकर गहन चर्चा हुई। दोनों ने राज्य के विभिन्न जिलों में क्रिकेट स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र एवं आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के विषय पर भी विचार साझा किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है।
आज मुख्यमंत्री निवास में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला जी से सौहार्द्रपूर्ण भेंट हुई। शॉल व प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 15, 2025
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट के विस्तार एवं खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।@ShuklaRajiv pic.twitter.com/PLK89j1hYj
उन्होंने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ को क्रिकेट के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ में क्रिकेट की बढ़ती संभावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीसीसीआई की ओर से छत्तीसगढ़ को तकनीकी एवं संरचनात्मक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में यह सहमति बनी कि खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में जिला स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भी आगे आ सकें। इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ में खेलों, विशेषकर क्रिकेट, के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Tagsमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजीव शुक्लाबीसीसीआईक्रिकेट विस्तारछत्तीसगढ़ खेल अवसंरचनाखेल विकासCM Vishnudev SaiRajeev ShuklaBCCIcricket developmentChhattisgarh sports infrastructuresports promotionमुख्यमंत्री निवास बैठकCM residence meetingछत्तीसगढ़ क्रिकेट भविष्यChhattisgarh cricket futureछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





