छत्तीसगढ़
ट्रैक्टर से बैटरी चोरी, स्टार्ट नहीं होने पर हुआ खुलासा
Nilmani Pal
12 Dec 2022 10:20 AM IST

x
अंबिकापुर। घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से 9 हजार 470 रुपए की बैट्री निकाल कर चोर ले गए। प्रार्थी ने अज्ञात चोर के खिलाफ सोनहत थाना में केस दर्ज कराया है। मामले में कैलाशपुर निवासी प्रार्थी महिपाल राजवाड़े ने बताया कि एक सप्ताहभर पहले ही 6 साल पुराना ट्रैक्टर खरीदा था और काम के बाद हर दिन घर के बाहर खड़ा कर देता था।
घटना वाले दिन घर के बाहर खड़ा कर सोने चला गया। दूसरे दिन सुबह ट्रेक्टर स्टार्ट करने गया था, तो स्टार्ट नहीं हुआ। बैट्री की जांच करने पर देखा वह अपनी जगह पर नहीं थी और तार भी खुला हुआ था। प्रार्थी ने बताया कि 9 हजार 470 रुपए कीमती बैटरी लगाया था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
Next Story





