छत्तीसगढ़

CG NEWS: डैम में नहाना पड़ा भारी, गहरे पानी में समाया नाबालिग, तलाश के बाद मिला शव

jantaserishta.com
9 Sept 2026 5:30 PM IST
CG NEWS: डैम में नहाना पड़ा भारी, गहरे पानी में समाया नाबालिग, तलाश के बाद मिला शव
x
छत्तीसगढ़.
खैरागढ़: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 16 वर्षीय किशोर की छिन्दारी नथेला डैम में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड, भिलाई निवासी आयुष पिता अमन के रूप में हुई है। पूरा मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक आयुष अपने चार दोस्तों के साथ डैम घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने किशोर की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आयुष के शव को पानी से बाहर निकाला गया।
किशोर के डूबने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में डैम क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बारिश के मौसम में डैम और जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ने के साथ गहराई और तेज बहाव का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में छिन्दारी नथेला डैम में हुआ यह हादसा लोगों के लिए भी गंभीर चेतावनी है। जलाशयों में घूमने जाने वाले लोगों से गहरे पानी में जाने से बचने और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story