छत्तीसगढ़

साइबर ठगी मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता, मुंबई से तीन आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 July 2025 7:23 PM IST
साइबर ठगी मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता, मुंबई से तीन आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Jagdalpur. जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मुंबई से तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस के सहयोग से की गई, जिसमें दो मुख्य आरोपी और एक साइबर गिरोह के सदस्य को पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. इमरान अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी उर्फ अलीम (निवासी जामताड़ा, झारखंड) और राजकुमार गौतम (निवासी उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 56 एटीएम कार्ड, 8 मोबाइल फोन और 92 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।
साइबर ठगों
ने जगदलपुर के एक पीड़ित के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड कराई थी। इसके जरिए उन्होंने पीड़ित के बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल कर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। सीएसपी आकाश श्रीश्रीमाल ने बताया कि इस मामले में पहले ही मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद (निवासी जामताड़ा, झारखंड) समेत दो अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस तरह अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Tagsजगदलपुरबस्तर पुलिससाइबर ठगीजामताड़ा गैंगमुंबईगिरफ्तारAPK फाइलबैंक फ्रॉडATM कार्डमोबाइलRaipurcyber crimeJamtaraATM fraudAPK fileBastar policeJagdalpurarrestcyber gangCSP Akash Shreeshreemalछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story