छत्तीसगढ़

बस्तर पुलिस ने मनाया संविधान दिवस

Shantanu Roy
27 Nov 2022 7:18 PM IST
बस्तर पुलिस ने मनाया संविधान दिवस
x
छग
जगदलपुर। बस्तर पुलिस द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस का मनाया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में जहां एक ओर समस्त थाना प्रभारियों को आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है वही दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में भी अभियान संचालित कर कार्य किया जा रहा है। 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला बस्तर में पदस्थ सभी अधिकारी- कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ाकर शपथ दिलायी गयी
बस्तर पुलिस ने संविधान दिवस मनाया

। संविधान दिवस भारत के संविधान के महत्व को समझाने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर के दिन मनाया जाता है। साथ ही यह हमें वर्तमान से जोडऩे का कार्य भी करता है, जब लोग जनतंत्र का महत्व दिन-प्रतिदिन भूलते जा रहे है और यही वह तरीका है जिसे अपनाकर हम अपने देश के संविधान निर्माताओं को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान कर सकते है और लोगों में उनके विचारों का प्रचार-प्रसार कर सकते है।
Next Story