छत्तीसगढ़

कांग्रेस राज में बदल रहा बस्तर : मंत्री कवासी लखमा

Nil dhankar
21 July 2023 11:42 AM IST
कांग्रेस राज में बदल रहा बस्तर : मंत्री कवासी लखमा
x

रायपुर। विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा और आखिरी दिन है। सदन में आज अविश्वास प्रस्ताव और मतदान पर चर्चा होगी। आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं। बता दें कि विपक्ष ने सरकार के खिलाफ 109 पन्नो का आरोप पत्र भी लाया है। इसी बीच मंत्री कवासी लखमा का बयान सामने आया है।

मंत्री लखमा ने कहा कि BJP के पास कोई मुद्दा नहीं है। छग में 15 साल में आंख फोडवा कांड, नसबंदी कांड समेत अनेको कांड हुए। अब कांग्रेस के राज में बस्तर बदल रहा है। अब BJP के पेट में दर्द होगा। जिसका इलाज यहां की जनता बताएगी। उन्होंने आगे कहा कि सीएम भूपेश यहां दोबारा CM बनेंगे और 2024 में राहुल गांधी PM बनेंगे। हम ईट का जवाब पत्थर से देंगे।


Next Story