छत्तीसगढ़
"बस्तर अब बदल रहा है": अमित शाह ने बस्तर पंडुम समापन समारोह में दिया विकास और शांति का संदेश
Shantanu Roy
5 April 2025 8:28 PM IST

x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। नक्सलवाद से मुक्ति और विकास की दिशा में बढ़ते बस्तर की तस्वीर अब नए रंगों में नजर आने लगी है। रविवार को दंतेवाड़ा की पावन धरा पर आयोजित "बस्तर पंडुम 2025" के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और एकता का भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि अब बस्तर को हथियार नहीं, कलम और कंप्यूटर की ताकत से आगे बढ़ाना है। उन्होंने बस्तर को डॉक्टर, कलेक्टर, बैरिस्टर और प्रशासनिक अधिकारी देने वाला क्षेत्र बनाने का आह्वान किया।
बस्तर अब बदल रहा है और यह बदलाव स्थायी होगा। बस्तर के लोग अब नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन इस जनभावना के प्रतीक हैं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 5, 2025
आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा में माननीय केंद्रीय गृह एवं… pic.twitter.com/klKWA9looB
समारोह में छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों- ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश—से आए 47 हजार जनजातीय कलाकारों ने हिस्सा लिया और पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, गीत और व्यंजन के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आदिवासी कलाकारों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना को बस्तर पंडुम ने साकार किया है। डबल इंजन की सरकार के संकल्प के साथ, अब छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त कर एक विकसित और खुशहाल राज्य के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया गया है।
Tagsबस्तर पंडुम 2025अमित शाह दंतेवाड़ा दौरानक्सल मुक्त छत्तीसगढ़आदिवासी संस्कृति उत्सवBastar Pandum 2025Amit Shah Dantewada visitNaxal-free ChhattisgarhTribal culture festivalछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





