छत्तीसगढ़

बस्तर आईजी ने सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

Nilmani Pal
9 Jun 2023 11:20 AM GMT
बस्तर आईजी ने सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
x

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सली हर साल जनपितुरी सप्ताह मनाते हैं। इस सप्ताह को ध्यान में रखते हुए बस्तर आईजी ने सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। साथ ही नक्सलियों के मुवमेंट पर भी नजर रखने के लिए कहा है।बता दें कि, हर साल जून महीने में नक्सली जनपीतोरी सप्ताह मनाते हैं।

इसके अंतर्गत नक्सली तरह-तरह की योजनाएं बनाते हैं। अपनी टीम को विस्तार करनो का भी प्लान बनाते हैं और हमलों की तैयारियां करते हैं। वे अलग-अलग गुटों में बंटकर अपने मकसद को अंजाम देते हैं। इसलिए बस्तर आईजी सुंदरराज ने भी उनकी योजनाओं पर पानी फेरने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही नक्सली मूवमेंट पर भी नजर रखने के आदेश दिए हैं।


Next Story