छत्तीसगढ़

बस्तर फाईटर का जवान घायल

Nil dhankar
29 Aug 2024 12:34 PM IST
बस्तर फाईटर का जवान घायल
x

बीजापुर Bijapur। मिरतुर इलाके में बीती रात बाइक से सर्चिंग में निकले डीआरजी जवानों की बाइक रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से डीआरजी के सहायक उप निरीक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं बस्तर फाईटर का जवान घायल हो गया है। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में चल रहा है। DRG Jawans

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के डीआरजी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक तेलम चमरू (39) बुधवार की दरमियानी रात बाइक से सर्चिंग ड्यूटी पर मिरतुर इलाके में रवाना हुए थे। इसी दौरान ग्राम बेचापाल के पास बाइक की सडक़ दुर्घटना होने से सहायक उप निरीक्षक तेलम चमरू व साथ में बैठे बस्तर फाईटर के आरक्षक उदय कुमार पटवा घायल हो गए। सहायक उपनिरीक्षक चमरू तेलम का दंतेवाड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सहायक उप निरीक्षक का पार्थिव शरीर जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में है। पार्थिव शरीर को बीजापुर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया जा रहा है। यहां गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद ग्राम मोरमेड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं दुर्घटना में घायल हुए बस्तर फाईटर के आरक्षक उदय कुमार पटवा की स्थिति सामान्य है, और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर में चल रहा है।

Next Story