छत्तीसगढ़

बस्तर कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्था का लिया जायजा

Nil dhankar
8 July 2022 4:08 PM IST
बस्तर कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्था का लिया जायजा
x

बस्तर। कलेक्टर चंदन कुमार आज सुबह गीदम मार्ग में स्थित शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यस्थाओं का जायजा लिया।

यहां सात बच्चे भर्ती पाए गए, वहीं दो बच्चों को स्वस्थ होने पर गुरुवार को डिस्चार्ज करने की जानकारी केंद्र प्रभारी द्वारा दी गई। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से सतत संपर्क बनाए रखने को कहा, जिससे यहां उपलब्ध प्रत्येक बिस्तर का उपयोग बच्चों की भर्ती कर उपचार के लिए किया जा सके।

Next Story