छत्तीसगढ़

बसना पुलिस ने ग्राम चंदखुरी में किया चलित थाना का आयोजन

Nil dhankar
5 Aug 2022 12:37 PM IST
बसना पुलिस ने ग्राम चंदखुरी में किया चलित थाना का आयोजन
x

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना बसना क्षेत्र में लगातार चलित थाना का आयोजन किया जा रहा है. उसी तारतम्य में ग्राम चंदखुरी में चलित थाना का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी की समस्याओं से अवगत होकर उसका यथासंभव निराकरण किया गया साथ ही गांव के किशोर वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों ,ग्रामीणों को यातायात नियमों, साइबर अपराध के जानकारी देकर जागरूक होने अवगत कराया गया । ग्राम में अवैध शराब बिक्री एवं शांति व्यवस्था बनाने हेतु महिला समूह को आगे आने की अपील की गई । उक्त कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



Next Story