छत्तीसगढ़
शहर में की जा रही बैरिकेडिंग, कल इन मार्गों से आवागमन ना करें
Nil dhankar
23 Aug 2022 9:36 AM IST

x
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा का बड़ा आंदोलन 24 अगस्त को होगा। इसके चलते बुधवार को शहर की 12 सड़कें बंद रहेंगी। सुबह आठ बजे से ही सड़कों को बंद कर दिया जाएगा। इससे आम लोगों को काफी दिक्कतों सामना करना पड़ सकता है।
इन सड़कों के यातायात को अन्य सड़कों पर डायवर्ट किया जाएगा। इससे केनाल रोड, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सड़क पर यातायात का दबाव अधिक होगा। शास्त्री चौक से लेकर एसआरपी चौक, ओसीएम चौक से लेकर कालीबाड़ी और नगर निगम मुख्यालय चौक तक सड़कें बंद रहेंगी। इन सड़कों से रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं। 24 घंटे गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में अन्य सड़कों पर जाम की स्थिति निर्मित होगी।
Next Story





