छत्तीसगढ़

CRPF जवानों का बैरक हुआ क्षतिग्रस्त, कई जवान घायल

Nil dhankar
19 March 2023 2:35 PM IST
CRPF जवानों का बैरक हुआ क्षतिग्रस्त, कई जवान घायल
x
छग

दंतेवाड़ा। तेज बारिश, तूफान और ओलावृष्टि के कारण दंतेवाड़ा में स्थित 231 बटालियन जावंगा में CRPF जवानों का बैरक क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही 4 जवानों को चोट भी आई है। इसमें 1 जवान को कंधे में गहरी चोट लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बैरक के बाथरूम, मैस स्टोर और बहुत सी एम्बेसडर सीट उड़ गई है। CRPF 231 बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल, कल शाम लगभग 7:30 बजे 231 बटालियन मुख्‍यालय जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा में तेज बारिश, तूफान और ओलावृष्टि के कारण जवानों के रहने वाली बैरक, बाथरूम, मैस स्‍टोर और सरकारी सम्‍पत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही बैरक में रह रहे 4 जवानों को चोट पहुंची है। 1 जवान को बांये कंधे में अधिक चोट पहुंची है, जिसे जिला अस्‍पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं चोटिल जवानों का उपचार बटालियन अस्‍पताल में किया जा रहा है। मौके पर बटालियन में मौजूद कमांडेंट सुरेन्‍द्र सिंह ने क्षतिग्रस्‍त हुए इमारतों का मुआयना किया। जान-माल और संपत्ति के नुकसान का जायजा लिया। क्षतिग्रस्‍त संपत्ति के नुकसान का आकलन कर उसकी सूचना वरिष्‍ठ अधिकारियों को भी दी गई।

Next Story