छत्तीसगढ़

बारहसिंघा हिरण पानी तलाशते-तलाशते घर में घुसा, सुरक्षित रेस्क्यू

Nil dhankar
4 April 2025 2:59 PM IST
बारहसिंघा हिरण पानी तलाशते-तलाशते घर में घुसा, सुरक्षित रेस्क्यू
x

महासमुंद। जिले के ग्राम कौसरा में आज सुबह एक बारहसिंघा हिरण पानी की तलाश में घर तक पहुंच गया। वह घर के भीतर तक जाकर पानी तलाशने लगा और वहीं पास ही रखी बाल्टी में से पानी पीने के बाद सुस्ताने बैठ गया। इसे देेखने गांव वालों का हुजूम जमा हो गया।

लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। सुबह साढ़े दस बजे के आसपास बारहसिंगे को जंगल की ओर ले जाया गया। समाचार लिखते तक किसी प्रकार की कोई नुकसान की खबर नहीं है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story