छत्तीसगढ़

बार के कर्मचारी ने किया रेप, थाने में FIR होते फरार

Nilmani Pal
4 Sep 2024 1:31 AM GMT
बार के कर्मचारी ने किया रेप, थाने में FIR होते फरार
x
छग न्यूज़

बिलासपुर bilaspur news। बार में काम करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी के लिए कहने पर युवती से मारपीट की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। इस बीच आरोपित फरार हो गया। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है। bilaspur

chhattisgarh news सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ तंत्रा बार गई थी। वहां उसकी पहचान बार में ही काम करने वाले एक युवक से हुई। युवक ने उससे मोबाइल नंबर मांग लिया। इसके बाद दोनों बातचीत करने लगे। chhattisgarh

इसी दौरान युवक ने उसे शादी करने की बात कही। उसने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया। करीब दो साल तक शोषण करने के बाद युवक शादी करने से इन्कार करने लगा। दबाव बनाने पर युवक ने उससे मारपीट की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Next Story