छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता की खबर का बड़ा असर: बांठिया हॉस्पिटल ने मरीज के परिजनों को रिफंड किया 2 लाख रूपए

Admin2
21 May 2021 10:07 PM IST
जनता से रिश्ता की खबर का बड़ा असर: बांठिया हॉस्पिटल ने मरीज के परिजनों को रिफंड किया 2 लाख रूपए
x

रायपुर। राजधानी के बांठिया हॉस्पिटल में पैसों की वजह लूट के सिलसिले में सबसे पहले जनता से रिश्ता ने खबर प्रकाशित की। और एक मरीज़ के मृत शव को वापस नही लौटने के मामले में सबसे पहले खबर प्रकाशित किया। इस पूरे मामले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राहुल राव ने भी भरपूर विरोध किया है। जिसके परिणामस्वरूप जनता से रिश्ता के खबर का असर हुआ और बांठिया अस्पताल के डॉक्टर राजेन्द्र बांठिया ने मरीज़ के परिजन घनश्याम साहू और उसके परिवार से लिए गए रकम को वापस लौटाया। हॉस्पिटल प्रबंधक ने घनश्याम साहू के परिजनों को 2 लाख चेक के द्वारा रिफंड किया है। जिसमें युवा मोर्चा के महामंत्री राहुल राव का महत्वपूर्ण योगदान है।

Next Story