सिद्धार्थ चौक, पुलिस लाइन और तेलीबांधा इलाके से हटाए गए बैनर-पोस्टर

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर निगम अमले ने कार्यवाही शुरू कर दी है, सिद्धार्थ चौक, पुलिस लाइन और तेलीबांधा क्षेत्रों से अवैध बैनर-पोस्टर हटाए गए है।
20 अतिक्रमणकारियों से 10 एकड़ भूमि हुई मुक्त
सुशासन तिहार के अंतर्गत धरसीवा ब्लॉक के ग्राम बाना में अतिक्रमण संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। ग्रामवासियों ने विभिन्न स्थलों पर अतिक्रमण की शिकायत संबंधी आवेदन समाधान पेटी में डाली थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने कार्रवाई करते हुए की कुल 20 अतिक्रमणकारियों से लगभग 10 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया।
इस कार्रवाई के लिए ग्राम बाना के निवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के तहत उन्हें इस कार्रवाई की पूरी उम्मीद थी।





