छत्तीसगढ़
हितग्राहियों को उद्यमी बनाने में बैंकर्स अपना बहुमूल्य योगदान दें: कलेक्टर कन्नौजे
Shantanu Roy
16 Oct 2025 7:27 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिले के अग्रणी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के अगुवाई में जिला स्तरीय परामर्श दात्री (डीएलसीसी) एवं पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी बैंक के प्रतिनिधियों को कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत नोडल एजेंसी विद्युत और पंजीकृत कंपनी द्वारा अपने क्षेत्र के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, सरपंच, आयकर दाता, व्यापारी, पेशेवर व्यक्ति और संस्था, अधिकारी कर्मचारी को हितग्राही बनाने के लिए लोन की स्वीकृति को प्राथमिकता से करें ताकि सभी लोग अपने घर और संस्थानों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का संयंत्र स्थापित कराएं और मुफ्त बिजली का लाभ ले सकें।
डॉ संजय कन्नौजे ने पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत किसानों का ईकेवाईसी, धरती आबा योजना अंतर्गत जिले के 17 गांवों में शिविर लगाकर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाएं। कलेक्टर ने कहा कि बिहान, महिला स्व सहायता समूह, कृषि, पशुधन, मत्स्य, राज्य अन्त्यावसायी विकास निगम, उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग आदि विभागों के माध्यमों से प्राप्त लोन और ऋण आदि के प्रकरणों का निराकरण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि सभी हितग्राही को लाभ दिलाना हम सबका दायित्व है। सभी बैंकर्स जिले के हितग्राहियों को उद्यमी बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। यदि इन कार्यों के लोन ऋण को सहजता से स्वीकृत नहीं करेंगे तो प्रति सप्ताह स्वीकृत नहीं करने के कारण का समीक्षा किया जाएगा। डॉ कन्नौजे ने कहा कि किसी लोन प्रकरण में कोई कमी है तो उसे विभाग को बताएं और कमी को दूर करें। जब बैंकर्स फील्ड में जाएं तो फील्ड ऑफिसर को सूचना दें ताकि वो हितग्राही तक पहुंचाने और अन्य कार्यों में मदद करें। जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने कहा कि सभी बैंक जिस प्रकार बड़े व्यापारियों का लोन स्वीकृत करते हैं, उसी तरह हितग्राहियों का लोन स्वीकृत करें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





