छत्तीसगढ़

बैंककर्मी ने की बाइक चोरी की शिकायत थाने में

Nil dhankar
25 April 2022 5:04 PM IST
बैंककर्मी ने की बाइक चोरी की शिकायत थाने में
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

बिलासपुर। घर के सामने से बैंककर्मी की बाइक चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक झारखंड के रांची जिला अंतर्गग ग्राम चुट्टू में रहने वाले प्रकाश गुप्ता केनरा बैंक में काम करते हैं। वे विजयापुरम में किराए की मकान में रहते हैं। रात नौ बजे उन्होंने अपनी बाइक मकान के सामने खड़ी की। इसके बाद वे अपने कमरे में जाकर सो गए। रविवार की सुबह नौ बजे वे जागे। कमरे के बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

शहर में कहीं पर भी दो पहिया वाहन सुरक्षित नहीं है। शहर के बाजार, मकान, सरकारी कार्यालय और अस्पतालों के सामने से चोर पलक झपकते बाइक पार कर दे रहे हैं। इसकी शिकायत पर पुलिस आवेदन लेकर खानापूर्ति कर लेती है। पीड़ित के जोर देने पर जुर्म दर्ज कर मामले को रद्दी की टोकरी में डाल दिया जा रहा है। इसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।

Next Story