छत्तीसगढ़

बैंक बंद: हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी, जल्द निपटा लें अपना काम

Admin2
11 March 2021 1:27 PM GMT
बैंक बंद: हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी, जल्द निपटा लें अपना काम
x

रायपुर। निजिकरण और अपनी दूसरी मांगो को लेकर एक बार फिर बैंक कर्मी हड़ताल करने जा रहे हैं। बैंक कर्मचारी इस महीने की 15 और 16 मार्च को बैंककर्मियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल के चलते बैंक लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे। इस लिहाज से अगर आपको बैंक से संबंधित कोई जरुरी काम हो तो उसे कल ही निपटा लें।

मिली जानकारी के अनुसार 15 और 16 मार्च को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वहीं, 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है और 14 मार्च को रविवार है। मतलब चार दिनों तक लगातार बैंक में कामकाज नहीं होंगे। बैंक कर्मियों की हड़ताल से एटीम की वर्किंग पर भी फर्क पड़ेगा। हालांकि बैंक प्रबंधन का दावा है कि एटीएम में कैश की पर्याप्त व्यवस्था कि जाएगी, जिससे किसी को परेशानी न हों।

Next Story